Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मणिपुर के लिए रवाना, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा…

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल 16 दलों के 21 सांसद शनिवार को मणिपुर के लिए रवाना हो गए। मणिपुर पहुंचने के बाद विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंचल अगले दो दिनों तक हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी लेगा। घाटी और पहाड़ी इलाकों में हालात का जायजा लेने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल सरकार और संसद को प्रभावी कदम उठाने के लिए सुझाव देगा।

मणिपुर रवाना हुए विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में 16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मौजूद हैं, जो मणिपुर में हिंसा प्रभावित राहत शिविरों में जाकर हालात का जाएजा लेंगे और हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता वहां के राज्यपाल से भी मिलेंगे और उन्हें भी ताजा हालात का जानकारी देंगे और हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

मणिपुर रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की तरफ से अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, के सुरेश और फूलो देवी नेतम, जेडीयू की तरफ से अनिल प्रसाद हेगड़े और सासंद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, टीएमसी से सुष्मिता देव, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, सीपीआई से सन्दोश कुमार पी, सीपीआई(एम) से एए रहीम शामिल हैं।

इनके आलावा NCP से पीपी मोहम्मद फैजल, IUML से ईटी मोहम्मद बशीर, RSP से एनके प्रेमचंद्रन, AAP से सुशील गुप्ता, शिवसेना से अरविंद सावंत, VCK से डी रविकुमार और थिरु थोल थिरुमावलवन, RLD से जयंत सिंह, सपा से जावेद अली खान और JMM से महुआ माजी भी मणिपुर के लिए रवाना हुईं हैं।

Related posts

Pokies Iphone

Bihar Now

Big Breaking: रंगे हाथ रिश्वत लेते अमीन को निगरानी विभाग ने पकड़ा,अंचल में संविदा पर कार्यरत हैं अमीन…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो