Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नवादा में सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल…

नवादा रजौली_सिरदला_गया स्टेट हाइवे पर रजौली थाना इलाके के बैरिया मोड़ के पास बुधवार की देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ में टकराने से स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मृतकों के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

मृतकों में नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी विवेक कुमार और रोशन कुमार तथा सिरदला थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी रजौली में छठी में शामिल होकर स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बीच सड़क पर एक नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। दुर्घटना भीषण था। वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को 112 की पुलिस टीम के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर श्याम नंदन प्रसाद ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।

 

Related posts

Pokies Online Mobile

Bihar Now

वर्चस्व की विवादों में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की छापेमारी, मौके से आरोपी फरार, राइफल व गोली बरामद…

Bihar Now

Breaking: अगले हफ्ते तक नहीं होगा बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 20 सितंबर के बाद हो सकती है घोषणा.. !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो