Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: अगले हफ्ते तक नहीं होगा बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 20 सितंबर के बाद हो सकती है घोषणा.. !..

बड़ी खबर अगले हफ्ते तक  बिहार विधान सभा के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं होगा…प्रधानमन्त्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दस दिनों में बिहार के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़ी बड़ी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणाएं करेंगे।

इस सुराग से चुनावी राग तो तेज होगा लेकिन चुनावी कार्यक्रम के ऐलान की सुगबुगाहट और फुसफुसाहट थोड़े दिनों के लिए खामोश ज़रूर हो जाएगी।
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं.. अगले लगभग दस दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बिहार के दौरे भी कर सकते हैं और दिल्ली से ही बिहार चुनाव के लिए वर्चुअल रैलियों में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली उत्पादन, पेयजल, राजमार्ग, पुल, रेल और सीमावर्ती जिलों में इंटरनेट जैसी बड़ी योजनाओं की घोषणाएं करेंगे।
यानी इसके बाद तो इसके आसार कम ही लगते हैं कि निर्वाचन आयोग अगले करीब दस तक बिहार के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान करेगा।
क्योंकि चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और सरकार कोई भी नई योजना, स्कीम या ऐलान नहीं कर पाएगी।
यानी अब सारी अटकलबाजियां 20 सितंबर या उसके बाद ही होंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

बिहार में सरकारी नौकरी की आएगी बहार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान… पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा कानून…

Bihar Now

BJP पर RJD का निशाना, कहा – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता लालू जी के खिलाफ कर रहे अनर्गल बयानबाजी…

Bihar Now

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, दरभंगा में 64 कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो