Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

आक्रोशित लोगों ने किया NH 31 जाम, पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन…

बेगूसराय में दो अलग-अलग मामलों को लेकर लाखो थाना क्षेत्र के खातो पुर में लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया तथा टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया । पहले घटना में बताया जा रहा है की सड़क से गुजर रहे एक एडीएम की गाड़ी में एक अन्य गाड़ी के सट जाने की वजह से खरोच आ गया और इसी से आक्रोशित एडीएम के गार्ड ने उक्त वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद लोगों ने गार्ड को बंधक बना लिया और सड़क जाम कर दिया ।

वहीं दूसरी घटना में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डुबे 22 वर्षीय युवक की लाश बरामदी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को खातोपुर चौक पर जाम कर दिया है और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में बताया जाता है अयोध्याबारी निवासी महिंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र हरि किशोर कुमार जितिया के दिन 10 सितंबर को गंगा स्नान करने मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी चाकघाट गया था । स्नान के दौरान हरि किशोर कुमार गंगा में डूब गया जिसकी लाश अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।

आक्रोशित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने एनएच 31 पर टायर जलाकर विरोध किया। लोगों का आरोप है कि घटना के 2 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन के द्वारा शव खोजने के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाया कर लाश को गंगा नदी से खोजने का भरोसा दिया है । फिलहाल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाकर यातायात को बहाल कर दिया है .

..धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुए डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य दिग्गज नेता रहे मौजूद

Bihar Now

आग लगने से दो घर जलकर खाक, एक वृद्ध सहित एक बच्ची झुलसी ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो