Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की ईडी स्पेशल राउज एवेन्यू कोर्ट ने 8 लोगों को पेश होने का समन भेजा था. जिन आरोपियों को समन भेजा गया था, उनमें पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप के अलावे अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल हैं. वहीं, आज अदालत ने 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी आरोपियों को जमानत दे दी है.अगली सुनवाई की तारीख 25 अक्टूबर है.

इस मामले में कोर्ट ने पिछले 7 मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी. कोर्ट ने 18 सितंबर को ईडी की ओर से दाखिल पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सात आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया

कोर्ट ने जिन आरोपियों को समन जारी किया है उनमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, किरण देवी, हजारी प्रसाद राय, संजय राय और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। ईडी ने 6 अगस्त को इस मामले में पहली पूरक चार्जशीट दाखिल किया था। ईडी की चार्जशीट में ईडी ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है. चार्जशीट में 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है.

Related posts

सड़क के निर्माण के साथ उसके रखरखाव के लिए भी सरकार को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी : नीतीश कुमार

Bihar Now

नीतीश की जेडीयू का आरजेडी में होगा विलय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा… तेजस्वी यादव ने किया पलटवार …

Bihar Now

बिहार पुलिस का थप्पड़ बाज दारोगा !… वाहन चेकिंग के दौरान मारा थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो