Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश की जेडीयू का आरजेडी में होगा विलय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा… तेजस्वी यादव ने किया पलटवार …

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जल्द ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू यादव की आरजेडी का विलय होना वाला है। इसके बाद बिहार का सियासी पारा फिर से गर्मा गया है ऐप पर पढ़ें नेता गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही जेडीयू और आरजेडी का विलय होने वाला है।

हालांकि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इन दावों को सिरे खारिज किया है। उन्होंने गिरिराज पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपनी बात किसी और के मुंह पर जबरदस्ती थोपना चाहते हैं…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि आने वाले दिनों में यथाशीघ्र जेडीयू का आरजेडी में विलय होगा।

इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गिरिराज पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपनी बात किसी और के मुंह पर थोपना चाहते हैं। इस तरह से थोड़ी न होता है। एक बात तो तय है कि किसी को कुछ न कुछ तो बोलते ही रहना है।

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वालों को बहुत बेचैनी है। मोदी 50 फीसदी वोट बिहार में पार कर जाएंगे के दावे पर उन्होंने कहा कि अगला लेख बोलने वाला हजार कह दें। INDIA गठबंधन में बिहार में किसी पर लड़ाई नहीं है।

गठबंधन में तकरार के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक सफल रही। विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आ रही हैं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। इस कारण निगेटिव पब्लिसिटी की जा रही है..

Related posts

29 दिनों में ही ध्वस्त हो गया 263 करोड़ के लागत से बना “सुशासन” का पुल…सीएम नीतीश ने किया था वर्चुअल उद्घाटन !…

Bihar Now

स्वदेश चोपड़ा की 9वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी समूह द्वारा कैमूर में लगाया गया चिकित्सा शिविर।

Bihar Now

सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए घायल, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो