Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

29 दिनों में ही ध्वस्त हो गया 263 करोड़ के लागत से बना “सुशासन” का पुल…सीएम नीतीश ने किया था वर्चुअल उद्घाटन !…

बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने जिस पुल का उद्घाटन एक महीने पहले किया था, वो एक महीने भी नहीं टिक पाया. और पानी के दबाव के चलते देखते ही देखते ध्वस्त हो गया. जिसकी वजह से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. और चंपारण, तिरहुत और सारण समेत कई जिलों से संपर्क भी टूट गया है.

बता दें कि 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु का निर्माण कार्य किया गया था. लेकिन इसका एप्रोच रोड गंडक नदी के पानी के दबाव नहीं झेल पाया और देखते ही देखते पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. बीते 16 जून को सीएम नीतीश कुमारने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महासेतू का उद्घाटन किया था. इसका एप्रोच रोड गंडक नदी के पानी के दबाव नहीं झेल पाया और देखते ही देखते ध्वस्त हो गया.

गौरतलब है कि गोपालगंज को चंपारण, सारण और तिरहुत के कई जिलों से जोड़ने के लिहाज से सत्तरघाट महासेतु अति महत्वकांक्षी पुल है. इसके निर्माण में करीब 264 करोड की लागत आई थी. गोपालगंज में आज तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था. गंडक के इतने बड़े जलस्तर के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया जिसकी वजह से आवागमन हो गया है. बैकुंठपुर के फैजुल्लाहपुर में पुल का एप्रोच रोड टूटा है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Live Pokies Free Games

Bihar Now

ये कैसी शराबबंदी !… नीतीश के प्रदेश में पेग मार टिकट काट रहा था बुकिंग क्लर्क, वीडियो हुआ वायरल

Bihar Now

16 दिन बाद सोना लूट कांड का हुआ उद्भेदन, हथियार के साथ धराया अपराधी

Bihar Now