Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

ये कैसी शराबबंदी !… नीतीश के प्रदेश में पेग मार टिकट काट रहा था बुकिंग क्लर्क, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में शराबबंदी के बीच एक रेलवे कर्मी सुबह-सुबह शराब के नशे में धुत होकर टिकट काटने के लिए बुकिंग ऑफिस में मिला. दरअसल बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आज सुबह कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए कुछ यात्रियों के द्वारा न्यू बरौनी जंक्शन पर टिकट कटाने के लिए बुकिंग काउंटर पर पहुंचे, तो वहां टिकट काटने वाला शराब के नशे में धुत था. जिस वजह से टिकट तक नहीं काट पा रहा था. इसके बाद यात्रियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.. .

वीडियो वायरल होते ही बरौनी जीआरपी ने न्यू बरौनी जंक्शन पहुंचकर बुकिंग ऑफिस से क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया. टिकट बुकिंग क्लर्क की पहचान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कांटी थाना क्षेत्र के इसकारी पुर निवासी शत्रुघ्न साह का पुत्र दीपू कुमार के रूप में की गई है.

Related posts

“बिहार में विकास के कोई यदि सूत्रधार हैं तो वो हैं नीतीश कुमार”

Bihar Now

Bihar Now

बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका! बाहुबली विधायक रीतलाल ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो