Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में मैट्रिक स्टूडेंट का जोरदार हंगामा, जमकर की रोड़ेबाजी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस ?…

पटना: बिहार बोर्ड के मैट्रिक की सोशल साइंस की परीक्षा रद्द किए जाने से नाराज छात्रों ने शनिवार को जमकर बवाल काटा. नाराज छात्रों ने पटना के श्री कृष्णपुरी थाना क्षेत्र स्थित एएन कॉलेज के बाहर खूब हंगामा किया. छात्रों ने सेंटर पर रोड़ेबाजी की. वहीं, इस दौरान उन्होंने आम लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और नगर निगम की गाड़ी को भी पलट दिया. फिलहाल, घटना के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है. ऐसे में भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है.

मिली जानकारी अनुसार नाराज छात्रों ने एसके पूरी पुलिस थाने के सामने ट्रैफिक जाम कर गाड़ियों पर पत्थर फेंके हैं. महिलाओं की पिटाई की गयी है, यहां तक कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया है. वहीं, इस पूरी घटना के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही. ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

बता दें कि सुबह करीब 8 बजे से छात्र एएन कॉलेज स्थित सेंटर पर पहुंचने लगे थे. इसी दौरान 9 बजे के आसपास परीक्षा रद्द होने की वजह से छात्रों का गुस्सा भड़क गया और वे रास्ते से गुजर रहे कार पर पत्थर बरसाने लगे. फिलहाल इस मामले में चार लड़कों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परीक्षा हॉल से ही हिरासत में लिया गया है. बाकी लड़कों की पहचान की जा रही है.

Related posts

अनियंत्रित स्कार्पियो ने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक को मारी टक्कर, 6 घायल…

Bihar Now

Tax Free Pokies No Download

Bihar Now

कांग्रेस-आरजेडी की आज दिल्ली में बैठक, सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा संभव, जेडीयू को फैसले का इंतजार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो