Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

कोसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

:- जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्मली प्रखण्ड स्थित कोसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पप्पू यादव ने कोसी के उन इलाकों का दौरा किया है, जहां बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पप्पू यादव ने आज कोसी के इलाके में स्थानीय लोगों से मुलाकात की, बांधों का मुआयना किया और कई गांव का जायजा लिया।

निर्मली प्रखण्ड क्षेत्र के दिघीया स्थित कोसी पश्चिमी तटबंध का निरक्षण किया जहां कोसी बराज से पानी छोड़े जाने पर तटबंध में कटाव शुरू हो गया था, साथ ही गोताखोर के टीम के साथ कोसी तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गाँव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचकर आर्थिक मदद भी किया।
इस दौरान पप्पू यादव ने कोसी की जनता के सामने ऐलान किया कि वह जो भी करते हैं वह रियल करते हैं उन्हें वर्चुअल में भरोसा नहीं है। मुझे वोटरों की नहीं बल्कि आम आदमी की जिंदगी की फिक्र है। जाप अध्यक्ष ने कहा नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील मोदी यह सभी वर्चुअल में भरोसा रखते हैं, लेकिन मैं रियल में।
पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में बाढ़ से जनता बेहाल है. हर बिहारी कोरोना से परेशान है. लेकिन नीतीश कुमार सत्ता के बहार में है जबकि उनकी पार्टी चुनाव को लेकर मस्ती में डूबी हुई है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

 

Related posts

BREAKING : प्रशांत किशोर ने सर्शत बेल लेने से किया इंकार, कोर्ट में पेशी पर मिली बेल… जेल जाएंगे प्रशांत !…

Bihar Now

नीतीश सरकार पर “PK” का जोरदार हमला, पिछले 5 -7 सालों में बिहार में दो उद्योग तेजी से बढ़े हैं – बालू माफिया और शराब माफिया…

Bihar Now

इतिहास बदलने वाले खुद इतिहास बन जाएंगे, BJP पर राजद का तंज …

Bihar Now