Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर से मुकाबला…

पटना : बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है.

अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं. वह पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही दो बार दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. मंडल मंत्री एवं महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. वह 27 वर्षों से बीजेपी के कार्यकर्ता हैं.

उन्होंने बूथ अध्यक्ष से राजनीति जीवन की शुरुआत की थी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय और बांकीपुर विधानसभा सीट के एक सामान्य कार्यकर्ता को नितिन नवीन ने अपने इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट के लिए उम्मीदवार पसंद किया था. अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं. वह फिलहाल प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष हैं.

इससे पहले जनसुराज पार्टी से प्रशांत किशोर इस सीट से उम्मीदवार घोषित हुए थे. वहीं आरजेडी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है..

बता दें कि ये सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाया गया था. इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

30 जुलाई को होगा मतदान

बीते दिनों चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और तीन अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को सोमवार के दिन जारी की जाएगी. इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 जुलाई निर्धारित है.

इसके बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी. तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. मतदान और काउंटिंग के बाद पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न करा ली जाएगी.

Related posts

Big Breaking : दरभंगा में 18 कोरोना के नए मामले आए सामने…एक वरीय अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव

Bihar Now

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज !… “हक और अधिकार की लड़ाई है ये चुनाव, लालू के विचारधारा के समर्थक – मुकेश सहनी…

Bihar Now

बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित, सम्राट चौधरी नहीं जाएंगे गोपालगंज; सुशील मोदी शोक सभा में होंगे शामिल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो