Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने नामांकन वापस लिया … चुनाव लड़ने से किया इनकार

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अभिषेक ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान किया है।

उन्होंने इस बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कार्यकर्ता के नेता ही पार्टी में काम करते रहेंगे। अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के सामने एक साधारण कार्यकर्ता को उतारा था।

अभिषेक सिन्हा बंटी ने शुक्रवार शाम को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने एक दिन पहले ही बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन किया था। उसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के वरीय नेता मौजूद रहे थे। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा आयोजित हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उनके लिए वोट मांगे थे।

पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन कर चुके बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने की कोई खास वजह नहीं बताई है।

Related posts

CM नीतीश ने जमुई के क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण… अफसरों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

Breaking : मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली…

Bihar Now

राज्यसभा : उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बने आरजेडी के मनोज झा ने दाखिल किया नामांकन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो