Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यक्रम में चली गोली, एक घायल… मुख्य अतिथि के तौर शरीक होने वाले थे पूर्व उपमुख्यमंत्री …

बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गर्मी के बीच मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है.. महा जनसंपर्क अभियान के दौरान मधेपुरा के मुरलीगंज में बीजेपी नेताओं की बैठक चल रही थी … इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीरज सिंह बबलू शरीक होने वाले थे..

लेकिन बैठक में इन लोगों के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही जबरदस्त हंगामा हो गया.. मधेपुरा के मौजूदा लोकसभा प्रभारी व कार्यक्रम के निवेदक पंकज पटेल और पूर्व प्रभारी संजय भगत के बीच जमकर झड़प हो गई … दोनों के बीच हुई तीखी बहस के बीच इस कार्यक्रम के निवेदक पंकज पटेल  संजय भगत पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी..

गोली चलने के बाद बैठक में भगदड़ मच गई.. गोली लगने से 1 घायल बताया जा रहा है .. वही गोली चलाने वाले इस कार्यक्रम के निवेदक पंकज पटेल का आरोप है कि पूर्व लोकसभा प्रभारी नेता संजय भगत ने उनसे पैसे की डिमांड की, जिसके बाद उनकों पकड़ कर पिटने की कोशिश की गई.. इसलिए आत्मरक्षा के तौर उन्होंने बैठक के दौरान गोलियां चलाई…

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता पूरी तरह आक्रोशित हो गए, .. लेकिन पूरी पुलिस सुरक्षा के बीच पंकज पटेल को कार्यक्रम से बाहर निकाल कर थाने ले जाया गया है…

सबसे बड़ा सवाल कि :

पार्टी की बैठक के दौरान आखिर पंकज पटेल को गोलियां चलाने की नौबत क्यों आई ? ..

अचानक उनके पास बैठक में हथियार कहां से आया ?

क्या यह पूरी तरह प्री प्लैन्ड था ?…

Related posts

Bihar Now

बिहार में खिलाड़ियों को अब निःशुल्क प्रशिक्षण नहीं देगी सरकार… बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा संचालित कार्यक्रम, एकलव्य बंद…

Bihar Now

पूर्णिया में ज्वेलरी शॉप से 20 करोड़ की लूट, दिनदहाड़े डकैती से मचा हड़कंप, मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो