Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जनविश्वास यात्रा को लेकर जमुई पहुंचे तेजस्वी यादव, समर्थकों का उमड़ा हुजूम……

जमुई से मो.अंजुम आलम

जमुई: दिनभर के लंबे इंतजार के बाद जन विश्वास यात्रा के तहत प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का काफिला सड़क मार्ग से मंगलवार की देर रात जमुई पहुंचा। इस दौरान लक्ष्मीपुर, पाड़ो चौक, बखारी,जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर आरजेडी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

तेजस्वी के स्वागत के लिए जगह- जगह पर जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। तेजस्वी के काफिले को देख लोग झूम उठे । खासकर सेल्फी लेने के लिए युवा बेताब दिखे। तेजस्वी यादव का काफिला जमुई जिले की सीमा क्षेत्र में रात 11:00 बजे के करीब प्रवेश किया और देर रात 12 बजे कचहरी चौक होते हुए लखीसराय के लिए रवाना हो गई।

हालांकि रात ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से आए अधिकांश कार्यकर्ता व समर्थक शाम होते ही अपने घर चले गए थे, लेकिन बड़ी संख्या में स्वागत के लिए कार्यकर्ता डटे रहे। वहीं रात की वजह से तेजस्वी कार्यकर्ताओं को संबोधित नहीं कर पाए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। विभिन्न चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहे। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिला जमुई से रवाना हुई

Related posts

Online Casino Slots Win Real Money

Bihar Now

घात लगाए अपराधी ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारकर किया घायल , जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

बिहार की मौजूदा राजनीति में “VIP” गेम बना भी सकती है, बिगाड़ भी सकती है : मुकेश सहनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो