पटना। पंचरूपी हनुमान मंदिर न्यास समिति राजवंशी नगर,पटना के द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर चिकित्सक सम्मान समारोह का अयोजन संजीवनी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, किदवाइपुरी, पटना में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रणबीर नंदन अध्यक्ष,बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने कहा कि किसी भी समाज की चहुंमुखी तरक्की, सर्वांगीण विकास और सामाजिक गौरव की आधारशिला उच्च शिक्षा है। डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और ज्ञान का लाभ समाज के विकास में लिया जाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरदीप जी, अध्यक्ष , बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर संक्रमण से लडऩे वाले डॉक्टरों के जज्बे की सराहना की।
डॉ.सुनील कुमार सिंह संयोजक, पंचरूपी हनुमान मंदिर स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा समिति ने कहा कि भारत में डॉक्टर दिवस की शुरुआत 1991 में भारत सरकार द्वारा देश के सबसे सम्मानित चिकित्सकों में से एक और सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल के दूरदर्शी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में की गई थी।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस न केवल महामारी या संकट के दौरान बल्कि हर दिन, गांवों, कस्बों और शहरों में मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका की सार्वजनिक स्वीकृति के रूप में कार्य करता है। डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह- प्रख्यात सर्जन, डॉ. सत्यजीत सिंह- वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा- वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनीष मंडल – गैस्ट्रोसर्जन, डॉ. निशिकांत कुमार- हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन- चिकित्सा अधीक्षक, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,पटना, डॉ. अरविंद कुमार – कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. रितु सिंह- क्रिटिकल केयर मेडिसिन, आईजीआईएमएस,पटना डॉ. रवि विक्रम सिंह- वरीय त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. विकास शंकर- वरीय त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. सतीश कुमार सिंह- निदेशक, प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल,डॉ. अमिताभ कुमार सिन्हा- मूत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंजू – प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. ममता सिंह- NSMCH, बिहटा, डॉ. श्वेता, गुप्ता- दंत चिकित्सक, डॉ. कुमार परमानन्द – नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ. राखी कुसुमेश- नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ वीणा सिंह- प्लास्टिक सर्जरी,एम्स पटना, डॉ. नागेंद्र प्रसाद – वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार- वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनील कुमार सिंह – वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. वर्षा सिंह- कम्युनिटी मेडिसिन, आईजीआईएमएस, डॉ.अनीता अम्बष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ को चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों के साथ नई तकनीक से बेहतर इलाज करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करना था। मौके पर राजीव रंजन, मोहित प्रकाश, अनिल कुमार, रणविजय प्रसाद सिंह, राणा कुमार आदि मौजूद रहे ।
