Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ने की बड़ी घोषणा…कहा – छठ से पहले चालू हो जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट…

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह में दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी।

छठ पर्व में लोग अब दरभंगा एयरपोर्ट का टिकट लेकर बिहार आ सकते है। मंत्री ने एलान करते हुए कहा कि 30 सितबंर से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यहां 6 चेक इन काउंटर होंगे। भारतीय वायु सेना के अंतर्गत आने वाले दरभंगा एयरपोर्ट सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इस हवाई अड्डे को बोइंग 737-800 जैसे विमानों के लिए अनुकूल बनाने के लिए रनवे को मजबूत करने, टैक्सी-वे को जोड़ने और कनेक्टिंग रोड के साथ नए एप्रन का निर्माण कार्य चल रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

साथ ही प्री-फैब टर्मिनल भवन का निर्माण, सड़क नेटवर्क को जोड़ना, आने वाले विमानों के लिए रनवे और फैलाव क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना और एक लिंक टैक्सी ट्रैक का निर्माण शामिल है। इसकी लागत 92 करोड़ है. गौरतलब है कि दरभंगा में अंतरिम सिविल एन्क्लेव की बुनियाद 24 दिसंबर, 2018 को रखी गई थी।

Related posts

दरभंगा DM ले सकते हैं बड़ा फैसला, 13 जुलाई के बाद लॉक डाउन को लेकर लिया जा सकता है निर्णय..

Bihar Now

शादी का झांसा देकर युवती से 3 सालों तक यौन शोषण, पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पहुंची थाना तो आशिक को बुलाकर कराया शादी.

Bihar Now

दरभंगा में मानवता शर्मसार !… चोरी के आरोप में युवक की पोल में बांधकर पिटाई , वीडियो वायरल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो