Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

आग लगने से दो घर जलकर खाक, एक वृद्ध सहित एक बच्ची झुलसी ..

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घर में आग लगने से जहां दो घर जलकर राख हो गए वहीं एक वृद्ध समेत एक 5 वर्षीय बच्ची भी झुलस गई जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है । लोगों के द्वारा गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लगने की बात बताई जा रही है

।घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा- 3 चक्की की है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सभी लोग अपने अपने घरों में बैठे हुए थे इसी वक्त अनिल महतो के घर में एक जोरदार धमाका हुआ और घर में आग लग गई। देखते-देखते आग बगल के घूरन महतो के घर में भी पकड़ लिया और सामान सहित पूरा घर जलकर राख हो गया । आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा चापाकल एवं अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

खास बात यह है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी तकरीबन डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद तक अग्निशमन विभाग या प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है । किसी तरह लोगों के द्वारा ही आग पर काबू पा लिया गया है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

 

 

बाइट- पीड़ित महिला

Related posts

पटना : हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का संचालन कल सुबह से प्रारंभ, पुराना टर्मिनल भवन आज मध्यरात्रि से बंद…

Bihar Now

गांजा तस्करी का उद्भेदन, गांजे के साथ दो युवक की हुई गिरफ्तारी

Bihar Now

पारस के खिलाफ कोर्ट पहुंचे चिराग पासवान, लोजपा कोटे से मंत्री बनने पर जताया एतराज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो