Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरा: यूनिवर्सिटी में सीनेट बैठक का विरोध, पुलिस ने छात्रों पर दौड़ा-दौड़ा कर बरसाईं लाठियां…

आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को सीनेट की बैठक के दौरान बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी छात्रों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। और दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पुलिस ने पीटा…

आपको बता दें सीनेट बैठक में बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल होने पहुंचे हैं। कई छात्र संगठन इस बैठक का विरोध कर रहे हैं। छात्र संगठनों के कुछ नेता विवि के अंदर घुसना चाहते थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठी चार्ज में कुछ छात्रों को गंभीर चोट भी आई है। लाठीचार्ज के बाद छात्र भागने लगे और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई…

वहीं, विरोध कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता का कहना है कि विवि प्रशासन की तरफ से छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। लेकिन विरोध के आगे विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ेगा। छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है…

Related posts

बेगूसराय के बाद बेतिया और मोतिहारी में मर्डर… बेलगाम अपराध, ‘बेखबर’ सरकार ?…

Bihar Now

बिहार में मुसलमानों की हालत सबसे खराब, नीतीश -तेजस्वी सरकार पर “PK” का हमला …

Bihar Now

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर पप्पू यादव का हमला, कहा – शराब माफियाओं को प्राप्त है सत्ता और विपक्ष का संरक्षण… मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो