Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पारस अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, सभी शूटर्स के नाम आए सामने, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी …

पटना के पारस हॉस्पिटल में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को हुई दिनदहाड़े इलाजरत कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया था.

लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवाल के बीच पुलिस ने तत्पर्यता दिखाते हुए सभी पांच शूटरों की पहचान कर ली है. उनको पकड़ने के लिए अब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और दावा है कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल 5 शूटरों में सबसे आगे जो शख्स सफेद प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जींस में बगैर टोपी के जो अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, उसकी पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में की गई है. तौसीफ बादशाह सेंट कैरेंस स्कूल से पढ़ा लिखा है और पटना के फुलवारी शरीफ और नौसा इलाके में जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है.

तौसीफ लोगों को अपना नाम बादशाह बताता था. तौसीफ बादशाह ने सुपारी लेकर चंदन मिश्रा की हत्या की है. तौसीफ के अलावा उसके चारों अन्य साथियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पांच आरोपियों में पहला तौसीफ बादशाह, दूसरा आकिब मालिक, तीसरा सोनू, चौथा कालू उर्फ मुस्तकीम और पांचवां भिंडी उर्फ बलवंत है. इनमें तीन शूटर फुलवारी शरीफ के रहने वाले हैं. लाइव वीडियो में ये साफ दिख रहा था कि कैसे ये लोग हॉस्पिटल में आराम से आएं और चंदन को मारकर आराम से चलते बने. इस दौरान उनको रोकने के लिए कोई भी सुरक्षा गार्ड वहां नहीं था.

पारस में गोलीबारी की इस घटना के बाद जो लाइव वीडियो सामने आया उससे पुलिस को उससे काफी मदद मिली और अपराधियों को तस्वीरों से पहचान लिया गया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इन पांचों ने चंदन मिश्रा की हत्या किसके कहने पर और क्यों की, इसका पता तो अब इनकी गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा.

Related posts

Australian Roulette Bets And Payouts

Bihar Now

देश‌ का विकास बिना लघु उद्योग के संभव नहीं,लघु उद्योग भारती के नए पदाधिकारियों की घोषणा …

Bihar Now

Breaking : आक्रोश की “आग” से दहला दरभंगा !…रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का DMCH, मेडिकल छात्रों ने कई गाड़ियों व दुकानों को किया आग के हवाले… छात्रों की दादागिरी या दुकानदारों की दबंगई ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो