Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा के लहेरियासराय में पलटी मारी सवारी बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, 5 मिनट की दूरी तय करने में पुलिस को लगी 35 मिनट !…

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां लहेरियासराय के सैयद नगर के पास एक सवारी बस खाई में पलट गई.. बस दरभंगा से समस्तीपुर के लिए दरभंगा से खुली थी.. महज 10 मिनटों के अंदर अनहोनी हो गई…

जानकारी के मुताबिक, बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे.. स्थानीय लोगों की मदद से सबों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक बच्चा सहित एक लोग बस में दबे रह गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.. सूचना मिलने के तकरीबन 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची है…घटनास्थल पर पहुंचने में पुलिस को तकरीबन 40 मिनट लग गई जबकि महज 10 मिनट की दूरी पर  लहेरियासराय थाना स्थित है…

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है… स्थानीय लोग आक्रोशित होकर दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग को बांस बल्ला से सड़क जाम कर रखा है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Best Real Money Pokies New Zealand With Neosurf

Bihar Now

कोरोना काल के बावजूद सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब…

Bihar Now

मरीज की मौत पर जबरदस्त बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो