Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : बिहार के दरभंगा में शराब माफिया का कहर,कांस्टेबल को चेकिंग के दौरान गाड़ी से कुचला, इलाज के दौरान मौत, जिम्मेदार कौन ?

बिहार में शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश सरकार के तमाम दावों के बीच जो तस्वीरें एक बार फिर दरभंगा से सामने आई है, वो सूबे में शराबबंदी के सच को बयां करने के लिए काफी है… बिहार में शराब माफिया का कहर एक बार फिर सामने आया है..

दरभंगा के केवटी थाने के सामने शराब तस्करी की सूचना पर चेकिंग चल रहा था.. इसी दौरान शराब माफिया की गाड़ी को पुलिस ने रोकने को कहा.. लेकिन माफिया ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस कर्मी को रौंदते हुए फरार हो गया.. जिसके बाद घायल कांस्टेबल को केवटी सीएचसी में भर्ती करवाया गया.. सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल कांस्टेबल को दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया.. डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया…घटना गुरुवार देर रात की है…

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कर्मी का नाम सफिउर रहमान है….ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीन भागने में कामयाब रहे… स्कार्पियो से भी शराब बरामद हुआ है…मृतक मनीगाछी थाना क्षेत्र के पठान कवई का रहने वाले थे … इस वारदात ने एक बार फिर सुशासन राज में शराबबंदी के सच को उजागर कर दिया है.. साथ ही पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

टूट गया बिहार में महागठबंधन ,उपचुनाव में RJD के खिलाफ कांग्रेस भी उतारेगी अपना उम्मीदवार !

Bihar Now

रमदान के महीने में कपल की तरह खड़े होने पर सख्त मनाही, करा दी जाएगी शादी, जानिए पूरी सच्चाई….

Bihar Now

चंद घंटों में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जदयू नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो