Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी का सच : जहरीली शराब से एक ही गांव के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप… ये कैसी शराबबंदी ?…

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र के लौरिया थाना और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र स्थित देउरवा गांव में गुरुवार को 8 व्यक्ति की मौत से मातमी सन्नाटा छा गया है।

एक गाँव मे 8 व्यक्ति की मौत को लेकर चर्चा का बाज़ार भी गर्म है। इतनी संख्या में मौत से देउरवा के लोग अचंभित हैं। मौत क्यों व उसका कारण क्या है, यह चर्चा का विषय है।

हालांकि मृतकों के परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं। देउरवा पंचायत के वार्ड 7 निवासी जुम्मन मियां का पुत्र बिकाउ मियां, देउरवा पंचायत के वार्ड 6 निवासी लतीफ साह, देउरवा पंचायत के रामवृक्ष चौधरी तथा देउरवा पंचायत के पंडा पट्टी निवासी भगवान पंडा का नाम मृतकों में शामिल हैं।

जोगीया देवराज निवासी नईम मियां तथा सुरेश साह, बगही देवराज निवासी राबुल मियां, तेलपुर व डुमरा निवासी इजहार एवं मुमताज की चिकित्सा बेतिया स्थित किसी निजी अस्पताल में की जा रही है।

हालाकि मौत किन कारणों से हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला के पदाधिकारी व देवराज के लोग भी इस मामले में कुछ बताने से परहेज़ कर रहे हैं।

हमारे सूत्र बताते हैं कि वरीय पदाधिकारियों के साथ कई थाना की पुलिस मामला में सतर्क व सावधानी पूर्वक देवराज इलाका में है और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

सोहन प्रसाद, बिहार नाउ, बेतिया..

Related posts

बक्सर सदर अस्पताल में कौन पी रहा शराब? फेंकी मिलीं बोतलें, 15 को पहुंचने वाले हैं नीतीश कुमार

Bihar Now

Bihar Now

IAS के के पाठक के खिलाफ केस दर्ज, BASA ने लगाया गाली-गलौच का आरोप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो