Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बक्सर सदर अस्पताल में कौन पी रहा शराब? फेंकी मिलीं बोतलें, 15 को पहुंचने वाले हैं नीतीश कुमार

बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है. सरकार की ओर से इसे सफल बनाने के लिए कई ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. बक्सर सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. सदर अस्पताल के परिसर से शराब की कई खाली बोतले मिली हैं जिससे सवाल उठ रहा है कि आखिर यहां कौन शराब पी रहा है?

 

शक की सुई अस्पताल के कर्मचारियों पर टिकी है लेकिन जांच का विषय है. इसके पहले भी 2024 में ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं. इस पूरे मामले पर बक्सर सदर अस्पताल के अधीक्षक शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने सोमवार (10 फरवरी) को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “डीडीसी साहब से हमें इस बारे में जानकारी मिली, और मैंने तुरंत इस पर एक्शन लिया है. अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है.”

इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश दिया कि वे आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच करें. किसी भी संदेहजनक गतिविधि पर नजर रखें. उन्होंने यह भी कहा कि वे अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे.

‘दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी’

बक्सर सदर अस्पताल के अधीक्षक शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि शराब की बोतलें मिली हैं. हालांकि उन्होंने सफाई भी दी. कहा कि अस्पताल का इलाका घनी आबादी वाला है, इसलिए यह मुश्किल है कि यह पता चल सके कि यह बोतल कौन लाया? उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. अगर कैमरों से फुटेज की जांच की जाए तो शायद यह पता चल पाए कि शराब का सेवन अस्पताल के कर्मचारियों ने किया है या फिर किसी बाहरी की शरारत है. दूसरी ओर अस्पताल परिसर में शराब की बोतलों का मिलना इस बात का सबूत जरूर है कि जिले में इसका धंधा चोरी-छुपे जारी है. प्रगति यात्रा के तहत 15 फरवरी को नीतीश कुमार बक्सर भी पहुंचने वाले हैं. ऐसे में इस तरह की तस्वीर सरकार के दावे की पोल खोल रही है.

Related posts

भाकपा-माले का पटना के गांधी मैदान में महाजुटान आज, विधानसभा चुनाव का तय होगा एजेंडा

Bihar Now

Profitable Pokies Real

Bihar Now

Exclusive: मिथिला को मिली “Airport” की सौगात या सौतेला व्यवहार ?…जवाब दे सरकार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो