Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार चुनाव से पहले तमिलनाडु पहुंचे प्रशांत किशोर, एक्टर विजय की TVK के स्पेशल एडवाइजर बने PK

पटना: चुनावी रणनीतिकार के तौर पर मशहूर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक ओर तो बिहार में अपनी पॉलिटिकल पारी को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर अन्य राज्यों में भी अलग-अलग दलों को अपना सहयोग देने में पीछे नहीं हैं.

दरअसल चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने सोमवार को चेन्नई में अभिनेता और टीवीके (TVK) नेता विजय से मुलाकात की और 2026 के विधानसभा चुनाव में TVK की जीत के लिए विजय को अपना सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया. दरअसल प्रशांत किशोर अब विजय की पार्टी TVK के लिए विशेष सलाहकार की भूमिका निभाएंगे. लेकिन, अब बड़ा सवाल यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु की राजनीति की ओर रूख क्यों किया?

दरअसल प्रशांत किशोर फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारी में जुटे हैं. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने हाल ही में बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव भी लड़ा था. वहीं 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है. प्रशांत किशोर बीते जनवरी महीने में बिहार में बीपीएससी के मुद्दे पर अपने विरोध को लेकर काफी चर्चा में आए थे. प्रशांत किशोर ने 70वीं पीटी बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन भी किया था. वहीं इसके बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गयी थी. बाद में प्रशांत किशोर ने पटना में मरीन ड्राइव के पास गंगा स्नान कर अपना अनशन तोड़ा था. फिलहाल प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से मरीन ड्राइव के पास ही एक आश्रम बनाया गया है जहां से पार्टी के कार्यों को किया जा रहा है.

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, मुकदमा पूर्व व लंबित वाद मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा…

Bihar Now

No Registration Pokies No Wager

Bihar Now

Virtual Pokies No Download Or Registration

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो