Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी भरे गढ्ढे में पलटी, रेस्क्यू जारी…

इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दर्दनाक हादसा हो गया है… बेगूसराय में एक बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस एनएच 31 किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से 30 से ज्यादा बच्चों को सकुशल पानी से निकाल लिया गया है।

पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के निकट एनएच 31 की है बताया जाता है कि एक निजी स्कूल के बस के द्वारा पोखरिया के आसपास के कई गांव से करीब 3 दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर पोखरिया के पास गड्ढे में पलट गई ।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बस पूरी तरह से पानी में डूब गया है। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद है घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

“आप सब की आवाज” बने PK !… PK के हुए “आरसीपी सिंह”, नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला …

Bihar Now

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो