Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक ने दी तीनों लोक के मालिक ‘महादेव’ को धमकी… जेडीयू विधायक के फिसले जुबान !…

INTRO– अपने करतूतों से सुर्ख़ियों में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक की जुबान एक बार फिसल गई है.. इस बार उन्होंने किसी पार्टी या सरकार पर हमला नहीं, बल्कि महादेव को धमकी दे डाले…

उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भावुकता में कहा कि आज हम  इसलिए आए हैं कि हे भगवान नेत्र खोलिए, नहीं तो आज आपका दोनों आंख फोड़ कर जाएंगे.. सुनिए, विधायक ने क्या कुछ कहा..

विधायक आज अपने ही सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया।  दरअसल कोरोना को लेकर सरकार के आदेश के बाद भागलपुर के तमाम मंदिरों में ताला लगा दिया गया है।

लेकिन जदयू विधायक गोपाल मंडल बरारी गंगा घाट से जल भर कर बूढ़ानाथ पैदल काँवर यात्रा में पहुंचे। जब मंदिर का ताला लगा देखा तो पंडित पर भड़क उठे।  और अनाप सनाप बोल डाला।

यही नहीं वहां पहुँचे जोक्स थाना के ASI   को भी गाली गलौज कर डाला। कहा आज  पूजा करने आये है नहीं तो चढ़ कर मारते।

सिंगल स्टार हो इतना बोलते हो पहचानते नही हो हमको। ASI  सरेआम विधायक के सामने हांठ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आये। इस दौरान गोपाल मंडल ने यह भी कहा की उनसे बड़ा और कोई नेता नहीं है वो आने वाले समय में पुरे देश पर राज करेंगे।

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर…

 

Related posts

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

उपेन्द्र कुशवाहा की जगह JDU ने राज्यवर्धन आजाद को बनाया MLC… पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं राजवर्धन आजाद…

Bihar Now

धर्मगुरुओं में भी कोरोना का भय व्याप्त, शिष्यों को घर से ही पूजा करने का दिया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो