Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

LJP पर जितन राम मांझी का हमला… कहा – JDU के खिलाफ ना जाए LJP…

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी साल है.. ऐसे में सियासी पार्टियों के बीच में वार पलटवार का दौर जारी है…महागठबंधन से खफा होकर जेडीयू में वापस आए जीतन राम मांझी अब नीतीश कुमार के वाहक बनते दिख रहे हैं… जेडीयू में एंट्री करते ही जीतन राम मांझी नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे एलजेपी के चीफ चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है…

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार और जेडीयू पर हमला बोलने से पहले मुझसे चिराग पासवान या एलजेपी को टकराना होगा… मांझी ने साफ शब्दों में कहा है कि दलित चेहरा के शूरवीर बनने वाले रामविलास पासवान पहले यह बताएं कि आज तक वह दलित के लिए क्या ‌किए  हैं…

मांझी ने हमला बोलते हुए कहा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार पर हमला करना छोड़ दें, नहीं तो हम से टकराना पड़ जाएगा… उन्होंने कहा कि जेडीयू के खिलाफ एलजेपी ना जाए.. साथ ही जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला किया है…

आपको बता दें कि नीतीश कुमार पर चिराग पासवान पिछले कुछ दिनों से लगातार हमलावर हैं जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने दलित चेहरा के रूप में जीता राम मांझी को अपने पार्टी में फिर से वापस लाया… नीतीश कुमार का मांझी कार्ड आज सफल होते हुए दिख रहा है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

सीताराम येचुरी का निधन, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

पटना के मोकामा में फिर फायरिंग, इलाके में दहशत… जिसको मदद करने पहुंचे, उसके घर पर फायरिंग… आमने-सामने अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग ?…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो