Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हथियारबंद बदमाशों का बेखौफ तांडव, घर में घुसकर ससुर एवं बहू को मारी गोली, ससुर की मौत…”सु”शासन पर सवाल ?…

जख्मी बहू का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज…

बुलेट बाइक के विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम…

सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि घटी घटना….

भोजपुर जिले मैं अपराधियों का मनोबल थमने का नाम नहीं ले रहा है।अपराधी हर रोज अपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम देते नजर आ रहे हैं।वहीं पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम दिखाई दे रही है।ताजा मामला भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव की है जहां शुक्रवार की मध्यरात्रि हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर ससुर एवं बहू को गोली मार दी।

में ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि बहू जख्मी हो गई।इसके बाद जख्मी बहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मृतक एकवारी गांव निवासी स्व. हीरा चंद्रवंशी के 70 वर्षीय पुत्र नथुनी चंद्रवंशी हैं एवं जख्मी उनकी बहू संतोष चंद्रवंशी की पत्नी रेणु देवी हैं

।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जिसके बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई।वही मृतक के पुत्र संतोष चंद्रवंशी ने बताया कि वह पूर्व में गांव के ही सुरदर्शन सिंह के यहां लगभग 20 वर्षों से सेंटिग का काम करता था

।वर्तमान में वह 3 वर्षों से गुजरात के गांधीधाम में रहकर काम कर रहा था।इसी बीच लॉकडाउन के दौरान तबीयत खराब होने के कारण वापस गांव आ गया।जिसके बाद वह फिर से सुदर्शन सिंह के यहां काम करने लगा।जिसको लेकर सुदर्शन सिंह ने संतोष चंद्रवंशी को बुलेट गाड़ी दी थी कि तुम्हें आने जाने के लिए आराम होगा।उसी बीच सुदर्शन सिंह के दो भतीजे संजय सिंह एवं धनंजय सिंह संतोष कल शाम संतोष चंद्रवंशी के घर जाकर कहने लगे कि मेरी चाचा की गाड़ी है तुम क्यों चढ़ेगा।इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

हालांकि जब लोगों की भीड़ जमा होने के कारण वे लोग के आये।लेकिन इसके बाद शुक्रवार की मध्यरात्रि वह एक बार फिर उसके घर गये और घर के बाहर गौशाल में सो रहे नथुनी चंद्रवंशी को संतोष चंद्रवंशी समझकर गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर उनकी बहू रेणु देवी जब बाहर निकली तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी।जिससे सर में गोली लगने के कारण नथुनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि रेणु देवी जख्मी हो गई

।जख्मी रेणु देवी को दाहिने हाथ के बाहं गोली लगी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।वही इस हादसे के बाद मृतक के परिवार का सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।वही पूरे मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने आदेश दिया है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

बन

Related posts

बक्सर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत, अस्पताल में हड़कंप… PHC के प्रभारी थे डॉक्टर…

Bihar Now

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो