Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JEE mains session 2 result: जेईई मेन में 24 परीक्षार्थियों को 100 पर्सेंटाइल, अब्दुल्ला बने बिहार टॉपर …

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे संस्करण के परिणाम शुक्रवार की देर रात 12 बजे घोषित कर दिए गए। परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर अब्दुल्ला बिहार टॉपर बने हैं। राज्य के किसी परीक्षार्थियों को सौ पर्सेंटाइल नहीं मिला है। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्र एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

परीक्षा में सामान्य श्रेणी के 21 छात्रों को 100 एनटीए स्कोर मिला है। वहीं, ईडब्ल्यूएस में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी ओबीसी में दिल्ली के दक्ष और एससी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।

सौ पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र की साई मनोग्ना गुथीकोंडा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

टॉपरों में 7 राजस्थान से, तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से दो टॉपर हैं। इससे पहले दिन में अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसे जेईई मेन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

पहले और दूसरे सत्र की परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की गई है। बता दें कि जेईई मेन में 2024 मे सौ पर्सेंटाइल लाने वाले 56 कैंडिडेट्स थे। 2023 में 43, 2022 में 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था।

Related posts

सीवान में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश,मामले में संलिप्त कई लोग चढ़े पुलिस के हत्थे…

Bihar Now

Legal Gambling Sites Au

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो