Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

जरुरतमंदों के लिए फरिश्ता बने‌ पप्पू यादव, “आग” की आगोश में तबाह हुए परिवारों की‌ आर्थिक मदद की …

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा : पांच चापाकल के लिए पचास हजार की मदद के साथ ही विवाह होने वाली तीन लड़कियों के विवाह के लिए 25-25 हजार रूपए दिए तथा आनंद मार्ग की तरफ से 15 दिनों का मुफ्त भोजन कैंप लगाया

भीषण गर्मी में बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत सिहमा के पथला टोला में अगलगी की बड़ी घटना हुई थी। इस घटना में लगभग 200 परिवारों का घर जलकर राख हो गए थे। आज जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां 200 लोगों को साड़ी और लूंगी तत्काल उन्होंने दिया। इसके अलावा गुरु भाई वीरेंद्र जी के साथ मिलकर वहां 5 चापाकल के लिए 50 हजार की मदद किये तथा उन तीन बेटियों को ₹25-25 हजार रुपए दिए, जिनकी अभी शादी होने वाली थी।

इस विभीषिका के शिकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आनंद मार्ग की ओर से 15 दिनों तक शिविर लगाकर भोजन करने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।मौके पर पहुंचे पप्पू यादव ने कहा हम किसी भी लोगों को भूख से मरने नहीं देंगे।

स्थानीय बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए हुए कहा भले ही यहां के सांसद हिंदुत्व ला रहे हैं, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की सूध लेना भी उन्हें गवारा नहीं है। मगर हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सबों तक लगातार मदद पहुंचाते रहेंगे।

Related posts

सरकार से अलग होते ही बदले मांझी के सुर … नरेंद्र मोदी की तारीफ की, कहा- योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मोदी और रामदेव ने दिलाया…

Bihar Now

मधबुनी के महेंद्र मलंगिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित, किस लिए हुआ चयन? जानिए पूरी बात….

Bihar Now

दिल्ली दंगों में बिहार के एक बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो