Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : आनंद मोहन की रिहाई मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट में 1 अगस्त को होगी सुनवाई…बिहार सरकार ने मांगा वक्त…

बड़ी खबर इस वक्त की दिल्ली से आ रही है जहां आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फिर 1 अगस्त को सुनवाई होगी..  बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त मांगा है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को सुनवाई करने की बातें कही …

पूर्व सांसद आनंद मोहन को राहत मिलेगी या फिर से बढ़ सकती है मुश्किलें, इसका फैसला आज ह फिर टल गया है.. आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी,लेकिन बिहार सरकार ने कोर्ट से वक्त मांगा है…

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है …   इस याचिका पर 8 मई को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जे के माहेश्वरी ने पहली सुनवाई की थी .. उस दिन कोर्ट ने बिहार सरकार और आनंद मोहन दोनों को नोटिस जारी किया था ..

साथ ही दो हफ्ते में इस मामले की सुनवाई करने की बात कही थी … जो आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई… और फिर सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को सुनवाई की तारीख दी है..

बता दें कि बिहार सरकार ने नियम में बदलाव करते हुए आनंद मोहन को जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ किया, जिसके बाद आनंद मोहन की रिहाई हुई .. तकरीबन 15 साल जेल में सजा के तौर काट चुके आनंद मोहन जेल‌ से रिहा हुए..

लेकिन आनंद मोहन की रिहाई के साथ ही विवाद और सियासत शुरू हो गया.. तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी ने आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दी, जिसमें आज  भी फैसला टल गया है…

Related posts

Best Online Pokies Bonus Australia

Bihar Now

No Deposit Bonus Codes Au

Bihar Now

बिहार पुलिस का गालीबाज थानाध्यक्ष ?… वीडियो वायरल, पूजा समिति ने लगाया आरोप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो