Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

NMCH से मरीज लापता हो जाने के मामले को लेकर चिराग पासवान ने सीएम को लिखा पत्र..

शेखपुरा के आइसोलेशन सेंटर से पटना स्थित एनएमसीएच में इलाज कराने आये कोरोना पॉजिटिव मरीज जमुई निवासी के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी तब मिली जब मरीज को भर्ती कराने के तीन दिन बाद वे उसे देखने पहुंचे थे ।

जमुई के शेखपुरा निवासी रंजीत कुमार कैंसर से पीड़ित हैं । जिसके कैंसर का इलाज 6 माह से मुंबई में चल रहा था । पिछले महीने की 25 तारीख को परिजन मरीज को लेकर महावीर कैंसर संस्थान गए थे, जहां रंजीत की कोरोना जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद रंजीत को शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया ।

स्थिति बिगड़ती देख उसे शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर से पटना एनएमसीएच रेफ़र कर दिया गया. 3 जुलाई को उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया । तीन दिन बाद मरीज के परिजन हॉस्पीटल में मिलने गये तो वहां से मरीज लापता था । जिसके बाद से परिजन मरीज को खोजने के लिए अस्पताल से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगाते रहे ।

किसी ने परिजन की एक न सुनी. तब जाकर मरीज की पत्नी अनिता देवी ने स्थानीय सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद चिराग ने एनएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा । सीएम नीतीश के नाम लिखे पत्र में चिराग ने पीड़ित परिवार की व्यथा का जिक्र करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है ।

चिराग पासवान ने लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी रंजीत कुमार 6 जुलाई से ही एनएमसीएच से गायब हैं. इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के परिजनों को नहीं दी गई है, । जिसके चलते परिवार वाले बहुत परेशान है ।

अपने पत्र में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से आग्रह किया है कि लापता मरीज की तलाश की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. बताते चलें कि चिराग ने यह पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक हफ्ते पहले 19 जुलाई को ही लिखा था. फिर भी मामले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश के संयोजक बनने वाले बयान पर “PK” का हमला, कहा -बिहार में पैर रखने का ठिकाना नहीं, देश स्तर पर क्या कर पाएंगे ?

Bihar Now

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने दरभंगा एवं सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे… दरभंगा और सीतामढ़ी में अधिकारी कर रहे कैंप…

Bihar Now

प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकार जनित आपदा है ये – तेजस्वी यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो