Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारराष्ट्रीय

भोज के लिए दही लेकर आने के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 की मौत…

बीती देर रात लाखो थाना के सामने दिल दहला देने वाली घटना हुई।जब आज़ाद नगर कासिम पुर निवासी कपिलदेव राय के मौत के बाद उनका श्राद्ध का भोज हो रहा था।भोज में दही खत्म हो गया और परिजन अपने कुछ रिश्तेदार के साथ मुफसिल थाना के रजौरा से दही लेकर वापस हो रहे थे इसी दौरान तेज़ गति से स्कार्पियो के चालक पहले एन एच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा कर अपना संतुलन खो दिया और पलट गया।इसी दरम्यान खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक से टकरा गया

।घटनास्थल पर स्कार्पियो चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई वही एक कि सिथति गम्भीर है।मृतक में कपिलदेव राय के एक पुत्र 32 वर्षीय चीकू कुमार है 33 वर्षीय चीकू कुमार के साढू पंकज कुमार और 31 वर्षीय चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी राजकुमार महतो बताए जाते हैं वहीं एक मृतक की पहचान नही हो पाई है।घायल की भी पहचान नही हुई है…

।लाखो थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि स्कार्पियो के चालक काफी तेज गति से आ रहा था और अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद एन एच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा गया जिसके बाद काफी दूर तक स्कार्पियो घिसटते रहा इसी दौरान विपरत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गया।मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी सवार को गाड़ी से निकाल सदर अस्पताल भेजा गया मगर घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक कि सिथति गम्भीर है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ना

Related posts

नीतीश के मंत्री को जान मारने की धमकी, ‘हत्या कर के आओ… 11 करोड़ ले जाओ’!

Bihar Now

सुपौल में अपराधियों ने एक व्यवसाई को मारी गोली, लाखों रुपए की लूट, आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Bihar Now

आरा कोर्ट में हत्या के आरोपी पर फायरिंग, गंभीरः पेशी के लिए पहुंचा था; ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो