Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“अजय” की अनोखी पहल !… महज 10रु. के लागत के टोटी से शुरु की थी पानी बचाने की कवायद और अब बन गए नगर के ब्रांड एम्बेसडर…

बक्सर : पेयजल की बर्बादी को रोकने लिए अथक प्रयास कर रहें जलपुत्र के नाम से विख्यात अजय को डुमरांव नगर परिषद द्वारा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के अंतर्गत जल संरक्षण और स्वच्छता सर्वेंक्षण 2025 के तहत डुमरांव नगर का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया.

जिसका की मनोनय पत्र नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने अपने हाथ से दिया. अजय ने भी कार्यपालक पदाधिकारी को इसके धन्यवाद व आभार प्रकट किया है. कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का कहना है की अजय राय का जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है इससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए और इसके दिशा में व्यक्तिगत एवं समाजिक स्तर पर पहल करना चाहिए.

अजय के ब्रांड एम्बेसडर बनने की सुचना मिलते ही नगर के लोगों में ख़ुशी की लहर सी दौड़ पड़ी है, बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है. इस मौके पर अजय का कहना है की छात्र जीवन में रहते हुए इस तरह का काम करना इतना आसान नही था,

इस दौरान अनेकों चुनातियों और समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने हार न मान अपने लक्ष्म पर डटा रहा और अपने सिमित संसाधनों में निरंतर बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहा रहा फहलस्वरूप मुझे यह उपलब्धी हासिल हुई है. अजय बताते हैं की कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता बशर्ते आपके सोच के ऊपर निर्भर करता है, कोई भी चीज असम्भव नही है, इंसान चाहे तो अपने मेहनत और इच्छा शक्ति

के बदौलत कुछ भी हासिल कर सकता है.बताते चलें की अजय की पीछे छः वर्षो से जल संरक्षण नामक अभियान चलाते आ रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने अब सैकड़ो की संख्या के पैसा से नलके में टोटी लगा बर्बाद हो पेयजल को बचा चुके हैं. उन्हें जहां कही भी नलके में टोटी या फिर जलपूर्ति पाइप लीकेज की सुचना मिलता है वे फौरन उस दुरस्त करने में जुट पड़ते हैं,

जल की बर्बादी न हो रहे इसके अजय नगर के गली, मोहल्ले के आलवे चौक-चौराहें के लोगों आलवे विभिन्न सरकार एवं गैर सरकार स्कुल व कॉचिंग संस्थान में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच नाटक- नुक्कड़ प्रस्तुत कर जल की बर्बादी जागरूक करने के आलवे खुद और अपने आस-पास के लोगों को जल की बर्बादी न करने के लिए शपथ भी दिलाते हैं.

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर जिलाधिकारी के आलवे कई सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनो द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है यही नही नगर के मुख्य स्थल पर सम्मान के रूप में तत्कालीन मुख्य पार्षद द्वारा उनके नाम का शिलापट्ट भी लगाया गया है.

Related posts

दरभंगा के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

Breaking : DM पर आरजेडी नेता का गंभीर आरोप, DM के रिपोर्ट में और फाइनल मतगणना में 30,000 वोटों का फर्क कैसे ?…

Bihar Now

पत्रकार के घर पर हुई फायरिंग मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, AIRA संगठन ने की सरकार से मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो