Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC परीक्षा में हुए हंगामे का सच आया सामने, CCTV फुटेज से खुला राज… जिला प्रशासन ने जारी किया वीडियो…

पटना : BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। पश्न पत्र देर से मिलने के कारण सेंटर के अंदर और बाहर भी प्रदर्शन किया गया था। रविवार को पटना जिला प्रशासन ने बापू परीक्षा केंद्र के अंदर का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है।

जिला प्रशासन ने वीडियो जारी कर कहा कि बापू परीक्षा केंद्र के कुछ कमरों में देर से प्रश्न पत्र मिले। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू किया। शुक्रवार को बीपीएसएसी 70वीं की पीटी की परीक्षा थी।

पटना डीएम चन्द्रशेखर ने बताया है कि ‘कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा शुरू किया था। इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। वीडियो में दिख रहे जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा का माहौल खराब किया है। उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।’

जिला प्रशासन ने मोबाइल से वीडियो बनाने वालों का भी वीडियो जारी किया है। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी सख्ती के बावजूद परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा।

बीपीएससी और जिला प्रशासन ने दावा किया था कि पूरी जांच के बाद छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर जैमर भी लगा था। इतनी सख्ती के बावजूद मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा। इसकी भी जांच की जाएगी।

डीएम चंद्रशेखर ने अपने जांच रिपोर्ट में बताया है कि परीक्षार्थी के रूप में कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा में शामिल हुए थे। उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर भी मौजूद था। ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे। कुछ अभ्यर्थियों ने केन्द्राधीक्षक को घेर कर परीक्षा निरस्त होने की घोषणा करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

इसके अलावा कुछ परीक्षार्थी तोड़-फोड़ एवं अन्य प्रकार से व्यवधान उत्पन्न करके किसी तरह परीक्षा कैंसिल करवाना चाह रहे थे। ऐसे परीक्षार्थियों एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस प्रकरण में कुछ कोचिंग संस्थानों की भी भूमिका की जांच की जाएगी।

Related posts

लालटेन जलाने के दौरान राबड़ी देवी ने लालू यादव को जेल से रिहा करने की लगाई गुहार..

Bihar Now

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग… दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

I.N.D.I.A ने ली है सनातम धर्म को मिटाने की सुपारी, पटना से मुंबई तक व्याकुल होकर घूम रहे हैं… सुशील मोदी बोले- इंडिया माता की जय करें; जदयू-राजद ने बताया संविधान और वैज्ञानिकों का आपमान….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो