Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में “यात्रा” की सियासत !… संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण पर कल से निकलेंगे तेजस्वी यादव…

पटना  ; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘ कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ‘ के तीसरे चरण की अगली कड़ी कल 15 दिसम्बर को सुपौल से शुरू होगी। वे आज दिल्ली से सीधे दरभंगा आकर वहां से देर शाम तक सुपौल पहुंचेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि तीसरे चरण के पहली कड़ी 4 से 7 दिसम्बर के बीच वे मुंगेर, खगड़िया, बेगुसराय, लखीसराय और शेखपुरा जिले के 17 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद हो चुका है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पूर्व यात्रा के पहले और दूसरे चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बांका , जमुई सहित 6 जिलों के कुल 48 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके थे।

अबतक वे 11 जिलों के कुल 65 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर चुके हैं।वे कल 15 दिसम्बर को सुपौल, 16 दिसम्बर को सहरसा, 17 दिसम्बर को मधेपुरा, 18 दिसम्बर को अररिया, 19 दिसम्बर को किशनगंज, 20 दिसम्बर को पूर्णियां, 21 दिसम्बर को कटिहार एवं 22 दिसम्बर को भागलपुर में आयोजित ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ के माध्यम से कुल 44 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

अस्वस्थ रहने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा आज सभी जिलाध्यक्षों से दूरभाष पर सम्पर्क कर तैयारी की समीक्षा की गई साथ हीं सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर कैम्प करने का निर्देश दिया गया।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के अगले चरण की घोषणा भी जल्द हीं कर दी जाएगी।

Related posts

ललन‌ सिंह के बयान पर “PK” का तंज… कहा – मंत्री बनने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का उतारते थे आरती, अभी कमियां बता रहें हैं…

Bihar Now

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद… RJD नेता सुनील राय का अपहरण, स्कार्पियो से उठा ले गए अपराधी…

Bihar Now

बिहार में पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा युवक गिरफ्तार, नूपुर शर्मा सहित कई नेताओं को दिया था धमकी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो