Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा युवक गिरफ्तार, नूपुर शर्मा सहित कई नेताओं को दिया था धमकी…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पाकिस्तानी संगठन से जुड़े एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इसको सूरत के स्पेशल ब्रांच की टीम ने चक अब्दुल्ला गांव से मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद अली के गिरफ्तारी उसके मामा के घर से हुई है। बताया गया है कि, इसी मोहम्मद अली ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व उमेश्वर राणा को हत्या की धमकी थी। मोहम्मद अली लगातार पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली पर कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का आरोप है। इसका नेटवर्क गुजरात के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथी सदस्यों से लगातार चल रहा था।

पुलिस ने सबसे पहले इसके मोबाइल को जब्त कर जांच किया, जिससे पता चला कि वो सूरत व पाकिस्तान के सदस्यो सें लगातार अलग-अलग वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहता था।

इसके बाद सूरत पुलिस ने मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस मोहम्मद अली को सूरत लेकर जायेगी। उपदेश राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबुबक्र तिमोल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला खुला।

सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों जोड़ीं। उसने ही शहनाज उर्फ अली को पाकिस्तानी संगठन के साथ जोड़ा था। गिरफ्तार युवक नेपाल में शहनाज के नाम से जाना जाता है।

Related posts

Profitable Pokies No Deposit Free Bonus

Bihar Now

मणिपुर की घटना पर तथाकथित शेर मौन क्यों ?… पीएम मोदी पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार हमला…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो