Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मणिपुर की घटना पर तथाकथित शेर मौन क्यों ?… पीएम मोदी पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार हमला…

मणिपुर की घटना के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस शर्मनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब विपक्ष केंद्र की सरकार को घेरने लगा है। कांग्रेस के साथ-साथ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है…

मणिपुर की घटना पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए जोरदार प्रहार किया है। ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मणिपुर में 56 + 56 इंच सीने वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित-वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ?

मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पता नहीं आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मानवता के प्रति संवेदना है भी या नहीं…! विदेशों में जाकर अपना जयकारा लगवाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश में महिलाओं के साथ हो रहा घोर अत्याचार क्यों नहीं दिखता है ? डबल इंजन की सरकार वाले राज्य में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली इस घटना पर अब तो मौनव्रत तोड़िए साहब…

Related posts

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब पीने का आरोप, स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर किया वायरल…पुलिस का आरोप- शराब माफियाओं ने गलत आरोप लगाकर बनाया वीडियो, मामला दर्ज…

Bihar Now

Pokie Machines In Adelaide Cbd

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु A.K. मिश्रा द्वारा UPSC/BPSC की तैयारी के लिए बैक टू बैक सेमिनार का आयोजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो