Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

अवकाश में रहते हुए भी थानाध्यक्ष ने ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई पार्वती की मूर्ति को करवाया बरामद..

रिपोर्ट – राकेश कुमार

आरा – महज 3 दिन के भीतर ही अंधारी ठाकुरबारी से चोरी की गई माँ पार्वती की मूर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल मामला भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी ठाकुरबारी का है जहां बीते दिनों कुछ चोरों द्वारा अंधारी गांव स्थित ठाकुरबारी से माँ पार्वती की मूर्ति को चुरा लिया था चोरी की सूचना तब गांव वालों को मिली जब ठाकुरबारी में स्थित पुजारी पूजा करने मंदिर प्रांगण में गए और वहां पाया कि माँ पार्वती की मूर्ति नहीं है, इसके बाद पुजारी ने मूर्ति चोरी होने की सूचना गाँव वालों को दी सूचना पाते ही गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना चौरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार को दी उसके बाद इसकी सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक को दी गई वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पवन कुमार को त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया गया थाना अध्यक्ष के अवकाश में रहते हुए भी महज 3 दिन के भीतर ही चोरी की मूर्ति को बरामद कर लिया गया आपको बताते चलें कि थाना अध्यक्ष पवन कुमार अवकाश पर थें। अवकाश में रहते हुए भी उन्होंने टेलीफोन द्वारा अधिकारियों को तैनात कर चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी करानी शुरू करवा दी, पुलिस द्वारा लगातार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रही जिसकी मॉनिटरिंग खुद थानाध्यक्ष पवन कुमार कर रहे थे अंततः पुलिसिया दबिश के कारण चोरों ने मूर्ति को अंधारी गांव के बाहर स्थित एक झोपड़ी में रखकर वहां से फरार हो गये, वही मूर्ति मिलने अंधारी गाँव व आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी खुशी में लोग थानाध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं।

Related posts

अवैध वसूली के खिलाफ भड़का आक्रोश !… थाने पर हमला व तोड़फोड़, “सु”शासन राज में ‘खाकी’ वर्दी की ये कैसी शर्मनाक हरकत ?…

Bihar Now

नीतीश के “विकास” पर चिराग का सवाल ?…पूछा – कैसे ध्वस्त हो गया 263 करोड़ का पुल ?…

Bihar Now

मोतिहारी में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल.. मौके पर कैंप कर रही पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो