Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी, तेजस्वी के यात्रा से नहीं पड़ता फर्क

बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी. यह दावा एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले किया है. कुशवाहा ने कहा है कि- केंद्र को मोदी सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार में काफी काम हुआ है जो बिहार के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने यह बातें अपनी पार्टी के एक साल पूरे जाने पर आयोजित एक समारोह में कहा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन एक साल पहले किया गया था और पार्टी गठन के एक साल होने के उपलक्ष में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हमने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद जब अपनी पार्टी का गठन किया था तब इसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल था, अब हाल ही में चुनाव आयोग के तरफ से इसे नया नाम दिया गया है. यह हमारे लिए काफी ख़ुशी की बात है.

उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के बारे में कहा कि वह यात्रा कर रहे हैं. यह उनकी पार्टी का काम है लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है. एनडीए का ही बोलबाला है एनडीए का बोलबाला रहेगा. नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे.

वहीं शिक्षा विभाग केके पाठक के ऊपर अपनी बातों को रखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह अच्छे अधिकारी हैं. उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन सनकी अधिकारी हैं. ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं. जिसका कोई मतलब नहीं. टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तब एजुकेशन ठीक होगा.

Related posts

पटना में lockdown में होटल में शराब पार्टी और बार बालाओं का डांस…पुलिस का होटल में छापा, 12 गिरफ्तार… बीच शहर में चल रहा था जश्न …

Bihar Now

Breaking : बम धमाके से फिर दहला भागलपुर !… 9 दिनों में दूसरा धमाका, एक की मौत, 3 घायल.. जिम्मेवार कौन , कहाँ है “सु”शासन की सरकार ?.

Bihar Now

बिहार की बेटी “वैष्णवी” ने नृत्य व संगीत में लहराया परचम, “जीवन अनमोल है” थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर पेश की मिसाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो