Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार की बेटी “वैष्णवी” ने नृत्य व संगीत में लहराया परचम, “जीवन अनमोल है” थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर पेश की मिसाल…

मिथिला के पारंपरिक नृत्य व गायन शैली की प्रतियोगिता में मचाई धूम…

सामाजिक संस्कृति के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के तत्वावधान में आयोजित नृत्य एवं संगीत की ऑनलाइन प्रतियोगिता में स्थानीय दिग्घी कॉलोनी निवासी रामप्रसाद झा ‘रमण’ की दौहित्री कुमारी वैष्णवी ने सर्वोच्च स्थान हासिल कर न सिर्फ मिथिला का मान बढ़ाया है, बल्कि मिथिला की प्रतिभा का परचम पड़ोसी राज्य में लहराने में भी कामयाबी हासिल की है।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को समाज में व्याप्त कुरीतियों यथा, भ्रूण हत्या, अवसाद, दहेज प्रथा, दहेज के कारण हो रही हत्याएं एवं बाल श्रम सरीखे विषयों की थीम पर अपनी प्रस्तुति देनी थी। इसमें वैष्णवी द्वारा जीवन अनमोल है की थीम पर मिथिला की पारंपरिक शैली में प्रस्तुत नृत्य एवं गायन को काफी सराहा गया। उसने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को बताया कि आत्महत्या जैसी कृतियों को अपनाने से पहले उन्हें अपने परिवार के बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए।
मिथिला के पारंपरिक नृत्य और गायन शैली को अपनाते हुए इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, प्रो जीवकांत मिश्र, प्रो विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो चन्द्रशेखर झा बूढाभाई, आशीष चौधरी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts

डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, 12 लाख रुपए रंगदारी की मांग… विरोध में सड़क पर उतरा IMA, अविलंब कार्रवाई की मांग…आखिर सच क्या❓

Bihar Now

प्रवासी मजदूरों को सीएम नीतीश ने दिया भरोसा, परेशान न हों सभी इच्छुक को लाया जाएगा बिहार…

Bihar Now

Exclusive: पुलिस की वर्दी में मानवता को किया तार-तार,एक विक्षिप्त की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो