Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

एक बार फिर सुशासन को खुली चुनौती, घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, बहू की हालत भी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

बेगूसराय में अपराधियों ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बीती रात घर में घुसकर मां, बेटे और बहु पर हमला किया, जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू की हालत गंभीर है।

धारदार हथियार से हमला कर अपराधियों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव की है।

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी सहायिका उषा देवी, उनका पुत्र मुकेश सिंह और पतोहु रत्ना देवी घर में सो रहे थे ,तभी अपराधियों ने घर में घुसकर मां, बेटे और बहू पर हमला कर दिया।

तेज धारदार हथियार से किये गये हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बहू को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता,बिहार नाउ

 

Related posts

मुख्यमंत्री जी, सुनिए मीडिया को देह हाथ तोड़ने वाले अपने BDO साहब को !…

Bihar Now

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो की मौत, एक को बचाया गया..

Bihar Now

Virtual Pokies Australia Legal

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो