Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो की मौत, एक को बचाया गया..

सहरसा – जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। घटना बाबा कारू खिरहर स्थान के समीप की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे गुरुवार की सुबह कोसी नदी में स्थान करने गए थे।

नदी में पैर फ‍िसल जाने से एक बच्चा गहरे जल में चला गया। जिससे बचाने के लिए तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया। तीनों संभल नहीं पाए और नदी में डूब गए। इधर घटना की सूचना मिलने पर स्वजन वहां पहुंचे। गोताखोर की मदद तीनों को नदी से निकला गया। बताते चलें कि घटना में दो बच्चा की मौत हो गई जबकि एक को बचाया गया। तीनों साथियों का नाम राजा कुमार, सावन कुमार और इंदल कुमार है।

राजा और सावन की मौत हो गई वहीं इंदल जिंदा है। इंदल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गई है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग… दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

नीतीश मिश्रा के सवालों पर घिर गई “नीतीश” सरकार… प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री ने CHC को बता डाला ट्रामा सेंटर !…

Bihar Now

बड़े-बड़े दावों के बावजूद वैक्सीनेशन का अभाव दुर्भाग्यपूर्ण – प्रो. विनोद चौधरी…

Bihar Now