Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार भवन की स्थानिक आयुक्त बनीं IAS अधिकारी पलका साहनी…

नई दिल्ली : सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना के आदेश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व दिल्ली स्थित बिहार भवन की विशेष स्थानिक आयुक्त पलका साहनी ने बुधवार को स्थानिक आयुक्त (रेजिडेंट कमिश्नर) के तौर पर पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान बिहार के प्रवासी मजदूरों की समस्या से निपटने के लिए बिहार के विशेष स्थानिक आयुक्त के तौर पर कार्य किया है।

पलका साहनी बिहार में तीन जिलों (जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा) की जिलाधिकारी (डीएम) रह चुकी हैं। वे ‘दक्षिण बिहार बिजली वितरण विभाग’ की पहली एमडी भी रह चुकीं हैं। उनके प्रयासों से राज्य में बिजली उपलब्धता में बड़े पैमाने पर सुधार के साथ-साथ बिजली वितरण बुनियादी ढाँचे को मजबूत किया गया। उन्होंने ‘बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड’ का भी नेतृत्व किया है और आईटी कार्यक्रमों के निष्पादन में सफल क्रियान्वन किया

आईएएस अधिकारी साहनी ने बिहार भवन में 24×7 हेल्पलाइन-कम-कंट्रोल रूम की स्थापना व क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में प्रवासियों की सहायता और कोविड -19 के फैलते संक्रमण के बीच भोजन, आश्रय और कई अन्य अनुरोधों और शिकायतों के बारे में उनकी चिंताओं का समाधान किया गया

पलका साहनी ने ‘औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय’ में निदेशक के रूप में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने “मेक इन इंडिया” और “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” जैसे भारत सरकार के प्रख्यात प्रमुख उपक्रमों को संभाला है। उन्होंने एक ऐसी टीम का भी नेतृत्व किया है जिसने भारत को विश्व बैंक की “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” रैंकिंग में शीर्ष -100 में दाख़िल होने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस), पीएफसी लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है। यह शहरी क्षेत्रों में बिजली वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के उद्देश्य से भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम भी था।

 

Related posts

Breaking : चुनाव के बीच कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में IT का रेड

Bihar Now

G-20 के अंतर्गत श्रम-20 (L-20) का हुआ भव्य शुभारंभ… बिहार दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखा सकता है, मानवीय मूल्यों पर देना होगा जोर: राज्यपाल…

Bihar Now

बिहार में अब तक कोरोना का कुल केस पहुंचा 16, गोपालगंज के शख्स का रिपोर्ट आया पॉजिटिव…

Bihar Now