Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कहाँ लापता हो गया जमुई का गुलशन ?

लापता बच्चा
लापता बच्चा

जमुई के बोधवन तालाब स्थित जयशंकर नगर का एक 10वर्षीय बच्चा गुलशन कुमार पिता- फूलो सिंह उर्फ गणेश कुमार सिंह अचानक अपने घर से लापता हो गया।

परिजनों का कहना है कि  शुक्रवार को 12 बजे दोपहर बाद लापता बच्चा गुलशन पढ़ने बैठा और फिर थोड़ी देर बाद बाहर गया ,जो घर वापस नहीं लौटा।घर वालों को चिंता हुई तो बच्चे को ढूंढना शुरू किया ,लेकिन बहुत ढूंढने के बाद भी बच्चा नहीं मिला।देर रात परिजन जमुई थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुँचे जहां थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार करते हुए सुबह बच्चे के पिता के साथ बुलाया।*

शनिवार को सुबह जब लापता बच्चे के पिता जमुई पहुंचे,तब थाना सनहा  दर्ज किया बावजूद कोई रिसिविंग  परिजन को नहीं दी। खबर लिखे जाने तक किसी तरह कि रिसिविंग  परिजन को नहीं दिया गयी। परिजन के मुताबिक, पुलिस इस मामले में शिथिलता बरत  रही है। परिजन ने बताया कि उनको किसी को साथ आपसी रंजिश नहीं था। उनको सिर्फ बच्चा चोर कि आशंका लग रहा है। और ऐसे में बच्चे ते परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। परि जन का  कहना है कि पुलिस की  ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

आपको बता दें कि गुमशुदा बच्चा गुलशन का पैतृक गांव हवेली खड़गपुर मुंगेर है।जहाँ उनके माता पिता रहते हैं और गुलशन यहाँ अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई किया करता है।

रवि कुमार,बिहार नाउ,जमुई

 

Related posts

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, 8 मंत्रियों से चलेगी सरकार, देखिए पूरी लिस्ट !…

Bihar Now

नए प्रधान स्वास्थ्य सचिव कुमावत ने किया पदभार ग्रहण..

Bihar Now

एक्सीडेंट से लगे गंभीर चोट, करंट या आग से झुलसने पर गोल्डन आवर अहमः डॉक्टर अभिनव आनंद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो