Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गया के एक गांव में डायरिया का प्रकोप, दो बच्चे की मौत… गांव में दहशत का माहौल, कैंप कर रही डॉक्टर की टीम…

गया में डेंगू के कहर के बाद अब डायरिया ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. जिले के आमस प्रखंड के लालडीह गांव में चापाकल और तालाब में जमे दूषित पानी लोगों का प्यास बुझा रहा है जिससे यह हुआ कि गांव के दो मासूम की मौत हो गई है.

वहीं, 15 लोग डायरिया ग्रसित हो गए हैं. डायरिया ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. वहीं, ग्रामीणों में डायरिया का ऐसा खौफ है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर किसी दूसरे सुरक्षित स्थान के लिए पलायन कर चुके हैं….

जिला अस्पताल और निजी डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन गांव में पहुंच कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी बीमार लोगों को आमस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. वहीं, डॉक्टरों की टीम ने गांव के चापाकल से निकलने वाला दूषित पानी और तालाब में जमे पानी से डायरिया फैलने की आशंका जताई है.

इस पूरे मामले पर गया सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि डायरिया फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की टीम को गांव में भेजा है. गांव पहुंचकर कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है. अभी स्थिति नियंत्रण में है. डायरिया से ग्रसित मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं दी जा रही हैं.

Related posts

कोरैय पंचायत के राहुल नगर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र – शंभू झा, पूर्व मुखिया

Bihar Now

वेब पत्रकारों की समस्या पर बोले मंत्री संजय झा, सरकार जल्द बुलाएगी बैठक… बिहार में अब डिजिटल मीडिया को भी मिलेगा विज्ञापन

Bihar Now

चोरों का संगठन है INDIA गठबंधन, दरभंगा पहुंचे साक्षी महाराज का बड़ा हमला… मोदी के खौफ से बना इंडी गठबंधन …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो