Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के ट्वीट पर अशोक चौधरी का सफाई, कहा – वीडियो एडिट कर किया गया शेयर…

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा और नजदीक आते जा रहा है। वैसे वैसे बिहार की राजनीति भी अब गरमाने लगी है। शब्दों को किस तरह से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है इसका जीता जागता उदाहरण बिहार की राजनीति में देखने को साफ मिल रहा है

गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अशोक चौधरी लालू यादव की 73 वीं जन्मदिन पर जैसे ही अपनी बात रखी इसके बाद बिहार की राजनीति गरमाने लगी।
अशोक चौधरी द्वारा गुरुवार कि सुबह दिए गए बयान को आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगाकर अशोक चौधरी का एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर किया और साथ ही साथ नीतीश कुमार पर टिप्पणी भी की ।

तेजस्वी ने लिखते हुए कहा कि भगवान नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. सब जानते है गाली के शब्द नीतीश जी के है लेकिन मुंह किसी और का , वो दिन भर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलवाए लेकिन कृपया विधि व्यवस्था ठीक कर बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोज़गार, सम्मान और राशन अवश्य दें. ।

शिवचंद्र राम द्वारा एडिट किया हुआ वीडियो क्लिप जो ट्विटर पर लगा हैइ..इसकेबाद बिहार के राजनीति में बवाल शुरू हो गयाा हैं ..

द्वारा दिए गए बयानों को एडिट कर सोशल मीडिया पर आरजेडी द्वारा चलाए जाने से नाराज अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। अशोक चौधरी ने कहा कि एक तो तेजस्वी 9वीं फेल है । और इन्हें जो संस्कृति अपने परिवार से मिली है वही संस्कृति या दूसरे से भी उम्मीद रखते हैं

देखने वाली बात यह होगी कि बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे शब्दों और अपनी भाषा के मर्यादा राजनीतिक दल कितने देर तक रख पाते हैं..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

रोहतास में दो गुटों में झड़प, पुलिस पहुंची तो दिखाने लगे दबंगई, चार बालू माफिया गिरफ्तार

Bihar Now

EXCLISIVE : DGP साहब, सुनिए…थानेदारों की कहानी, ‘अपने’ इंस्पेक्टर साहब की जुबानी…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक…

Bihar Now