Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में दो गुटों में झड़प, पुलिस पहुंची तो दिखाने लगे दबंगई, चार बालू माफिया गिरफ्तार

रोहतास:बिहार केरोहतास में अवैध बालू को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में माफिया खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला डालमिया थाना क्षेत्र का है. जहां स्टेशन रोड में बालू लदे ट्रकों के चालकों के साथ मारपीट करने व हिंसक झड़प हो गई. जब डालमियानगर थाने की पुलिस पहुंची तो बालू कारोबार में शामिल कुछ लोग पुलिस से भी उलझ गए. दर्जनों चालक डालमियानगर थाना पहुंचकर खुद की सुरक्षा का मांग की.

रोहतास में दो गुटों में झड़प:घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात डालमियानगर स्टेशन रोड से बड़ी संख्या में बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर स्टेशन के समीप बवाल काटा. फरार अपराधकर्मियों की पहचान डालमियानगर व स्टेशन रोड निवासी के रूप में की गई है. इस दौरान स्वयं एसपी रौशन कुमार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.

चार लोगों को किया गिरफ्तार:बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही डालमियानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों गुट पुलिस से उलझने लगे. कुछ देर में ही सात थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. दोनों गुटों के लोग पुलिस पर हमला करने का प्रयास करने लगे. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ लोगों को खदेड़ दिया. मौके से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत तीन लग्जरी वाहनों को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

इनकी हुई गिरफ्तारी: पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें डालमियानगर निवासी सुमित कुमार सिंह, चंद्रधारी सिंह, विश्वजीत कुमार उर्फ विशु व सोमराज सिंह शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जिन वाहनों को जब्त किया गया है. उसमें हॉकी, डंडा समेत कई धारदार हथियार थे. वाहनों में सवार हमलावर मारपीट में अपनी घटना को अंजाम देने वाले थे.

“पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने और हंगामा करने तथा हिंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में शामिल दोषी चाहे जो भी हों, उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा.”- रौशन कुमार, एसपी रोहतास

हिंसक वारदात करने का प्रयास:थानाध्यक्ष सुशांत मंडल ने बताया कि शिकायत पर जब स्टेशन रोड पहुंचकर उपद्रव करने वालों से पूछताछ की गई तो वह पुलिस के साथ माहौल बिगाड़ने से लेकर हिंसक वारदात करने का प्रयास करने लगे हालांकि सूचना के बाद जब डेहरी, दरीहट, आयर कोठा, अकोढीगोला, मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम पहुंची तो कुछ उपद्रवी तो भाग निकले, किंतु कुछ लोग खुद को दबंग बताते हुए पुलिस से भिड़ने लगे. जिसमें से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया.

Related posts

पटना के दानापुर में पीपा पुल पर बड़ा हादसा, गंगा नदी में गिरी पिक अप, 10 शव बरामद…कई लापता..

Bihar Now

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो महिला समेत 5 झुलसे…

Bihar Now

पूर्णिया में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार … 2008 में हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो