Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश को नकार चुकी है बिहार की जनता, दिन में ही देख रहें हैं बड़ा सपना … लोकसभा में नीतीश कुमार पर चिराग ने साधा निशाना …

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधा…

चिराग पासवान ने लोकसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि ये अनोखा अविश्वास प्रस्ताव है, जिसमें विपक्ष के नए गठबंधन के प्रति विश्वास बढ़ाना है। पिछले तीन दिन से बहस चल रही है। सिर्फ दोषारोपण ही किया गया है। किसी ने भी यहां पर समाधान देने का प्रयास नहीं किया…

चिराग पासवान ने ये भी कहा कि 90 के दशक में भी ऐसी ही परिस्थितियां थीं। उस वक्त की सरकार ने क्या किया। ये लोग गए थे मणिपुर । यही लोग बिहार भी गए थे, बिहार में दरभंगा, अरवल और मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गए। दलित महिला के साथ दुष्कर्म करके मुजफ्फरपुर में दो टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। वहां क्यों नहीं गए विपक्ष के लोग। इन मामलों पर पूरे सदन को एकजुट होना होगा।

चिराग पासवान ने हुंकार भरते हुए कहा कि आपको बंगाल, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक पर चर्चा करनी होगी। यही कारण है कि देश की जनता का विश्वास पीएम मोदी पर बढ़ता जा रहा है। 2014 से बड़ा जनादेश 2019 में उससे बड़ा जनादेश हमें मिला। 2024 में इससे बड़ा जनादेश लेकर आऊंगा। बिहार से 40 सीटें एनडीए जीतकर आएगी।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश जी को वैसे भी बिहार की जनता नकार चुकी है। 2020 के परिणाम दिखाते हैं, तीसरे नंबर की पार्टी बन गए, आधे से ज्या प्रत्याशी चुनाव हार गए। जिनको बिहार की जनता ने नकार दिया है…

Related posts

Breaking : प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की हो रही कार्रवाई…

Bihar Now

IGIMS पटना में बवाल, आपस में भिड़े डॉक्‍टर और मरीज के परिजन… बवाल के बीच डॉक्टर ने बंद किया OPD

Bihar Now

Ace Pokies Free Chips

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो