Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की हो रही कार्रवाई…

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में बैठे जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने सोमवार तड़के 4 चार बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया है.

पटना पुलिस प्रशांत किशोर को अरेस्ट कर AIIMS ले कर गई लेकिन वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी। इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है। इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है।

बता दें कि गांधी मैदान को खाली कराने के लिए पुलिस ने कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस जबरदस्ती प्रशांत किशोर और अन्य लोगों को गांधी मैदान से उठा रही है. इस दौरान पुलिस द्वारा प्रशांत किशोर का थप्पड़ मारने का भी आरोप लगा है.

जिला प्रशासन ने बताया कि जन सुराज पार्टी के श्री प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन द्वारा वहाँ से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था।प्रतिबंधित क्षेत्र में ग़ैर-क़ानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल ख़ाली नहीं किया गया।

अतः आज दिनांक 06.01.2025 को सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ़्तार किया गया है। वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवायी की जा रही है।

Related posts

Big Breaking : हत्या के विरोध में फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क जाम व आगजनी कर रहे विरोध प्रर्दशन..

Bihar Now

प्रशांत किशोर की नेतागिरी या गुंडागर्दी ?… लाठीचार्ज के बाद आधी रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे “PK” , अभ्यर्थियों को धमकी के साथ साथ दी गई भद्दी-भद्दी गालियां …

Bihar Now

NDA सरकार एक बार फिर जंगल राज का भय दिखाकर लोगों को ठगने का कर रही है काम – यशवंत सिन्हा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो